Skip to main content

                     शरीर में सोडियम की मात्रा कम होने पर क्या होता है

नमकजरूरी पर जानलेवा 

नमक जरूरी पर जानलेवा भी : हेल्दी नमक का फॉर्मूला- सोडियम कम, पोटैशियम ज्यादा, अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की स्टडी जिंदगी में नमक होना अच्छी और जरूरी बात है, लेकिन यही अगर जरूरत से ज्यादा हो जाए तो खतरनाक भी हो सकता है।

पिछले दो दशकों से नमक की मात्रा को लेकर अलग-अलग संस्थाएं लोगों को सचेत कर रही हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार दुनिया में औसतन लोग प्रतिदिन 10.8 ग्राम नमक खा रहे हैं, जो शरीर की जरूरत के दुगुने से भी ज्यादा है।

ICMR (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक औसत भारतीय WHO और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा सुझाई गई मात्रा से ज्यादा नमक का सेवन कर रहा है। भारतीय प्रतिदिन 8 ग्राम नमक खा रहे हैं, जबकि WHO सिर्फ 5 ग्राम नमक खाने की सलाह देता है।

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने हाल ही में नमक को लेकर एक महत्वपूर्ण स्टडी की है, जो भारत, अमेरिका, ऑस्टेलिया, जापान, साउथ अफ्रीका के रिसर्चर्स का एक संयुक्त अध्ययन है। करीब 10 साल तक चली इस स्टडी में शोधकर्ताओं ने पाया कि यदि नमक में सोडियम क्लोराइड की मात्रा कम करके पोटैशियम क्लोराइड की मात्रा बढ़ा दी जाए तो नमक से होने वाली बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

इसलिए आज हम बात करेंगे नमक की और जानेंगे कि - नमक में पाया जाने वाला सोडियम और पोटैशियम क्या है। यह शरीर को कैसे प्रभावित करता है।

शरीर में सोडियम या पोटैशियम कम-ज्यादा होने के संकेत और नुकसान क्या हैं।



vनमक में सोडियम और पोटैशियम दोनों तत्व

ज्यादातर नमक दो प्रकार का होता है, साधारण नमक और सेंधा नमक। साधारण नमक में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। यह बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। वहीं सेंधा नमक में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है। इससे ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही सेंधा नमक से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

लेकिन ध्यान रहे कि खाने में नमक एक मात्रा तक ही सही है। अगर आप एक दिन में 2300 मिलीग्राम यानी कि एक चम्मच से ज्यादा नमक ले रहे रहे हैं तो यह शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।

 

vशरीर के लिए सोडियम क्यों जरूरी

आयुर्वेदाचार्य डॉ. राजेश K  अग्रवाल बताते हैं कि सोडियम शरीर के लिए एक जरूरी इलेक्ट्रोलाइट है। यह इलेक्ट्रोलाइट पूरे शरीर की हरेक कोशिका की फंक्शनिंग के लिए जरूरी है। अगर शरीर में सोडियम की मात्रा कम हो जाए तो इससे हाइपोनेट्रिमिया(hyponatremia) हो सकता है। हाइपोनेट्रिमिया (hyponatremia) जरूरत से ज्यादा पानी पीने के कारण भी होता है, जब पानी के रास्ते इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर से बाहर जाने लगते हैं।

vशरीर में कितना सोडियम होना जरूरी

एक स्वस्थ वयस्क शरीर में 135 से 145 मिलिइक्विवेलेंट (mEq/L) सोडियम होना जरूरी है। सोडियम की मात्रा इससे कम या ज्यादा होने पर शरीर में विकार उत्पन्न होने लगते हैं।

इन कारणों से कम हो सकता है शरीर में सोडियम :-

अगर किसी भी वजह से शरीर में पानी का बैंलेस बिगड़ता है तो सोडियम की कमी हो सकती है। आमतौर पर उल्टी, डायरिया या लंबे समय तक भूखे रहने से शरीर में सोडियम इनटेक कम हो जाता है। डायबिटीज, थाइराइड या दिल से जुड़ी बीमारियों की वजह से भी सोडियम की कमी हो सकती है।

सोडियम की कमी को मुख्य रूप से तीन श्रेणियों में बांटा जाता है-

हाइपरवॉलेमिक (hypervolemic) - जब शरीर में पानी ज्यादा हो, जिसकी वजह से सोडियम कम हो।

यूवोलेमिक (euvolemic) - जब शरीर में पानी नॉर्मल हो और सिर्फ सोडियम कम हो।

 हाइपोवॉलेमिक (hypovolemic) - जब शरीर में पानी और सोडियम दोनों ही कम हो।

सोडियम की कमी को कैसे पूरा करें

डॉ. राजेश K अग्रवाल बताते हैं कि सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि सोडियम की कमी किस तरह की है। जैसे किसी को डायरिया या उल्टी की वजह से सोडियम की कमी हुई है तो नमक-पानी का घोल दे सकते हैं। या फिर कोई दिल या किडनी से जुड़ी कोई बीमारी है तो पहले उसका ट्रीटमेंट जरूरी है।



पोटैशियम क्या है

पोटैशियम भी सोडियम की तरह एक इलेक्ट्रोलाइट है, जो शरीर की मांसपेशियों और हार्ट के लिए बहुत जरूरी है। पोटैशियम का कम होना या ज्यादा होना दोनों ही सही नहीं है। पोटैशियम की नॉर्मल वैल्यू 3.5 से 5.5 मिलीमोल प्रति लीटर होती है।

 

पोटैशियम दो तरह का होता है-

लो पोटैशियम या हाईपोकैलिमिया

हाई पोटैशियम या हाइपरकैलिमिया

लो पोटैशियम - शरीर में पोटैशियम की मात्रा कम होने पर यूरिन में से शरीर को एक सिग्नल मिलता है। पोटैशियम लो होने पर थकान, कब्ज, मसल्स में दर्द जैसी शुरूआती समस्याएं हो सकती हैं। जब पोटैशियम का स्तर ज्यादा लो हो जाता है तो हार्ट रेट में असामान्य बदलाव आता है, इसे एरिथमियाकहा जाता है। इसमें दिल की धड़कन कम हो जाती है। दोनों ही स्थितियां खतरनाक हैं।

किन वजहों से होती शरीर में पोटैशियम की कमी

शरीर में पोटैशियम की कमी दो वजहों से होती है-

जब डाइट में बहुत कम पोटैशियम लिया गया हो।

जब किसी कारण से शरीर पोटैशियम को एब्जॉर्व न कर पा रहा हो। यानी आप भोजन में ग्रहण तो कर रहे हैं, लेकिन वह शरीर में लग नहीं रहा है।

पोटैशियम की कमी दूर करने के लिए खाएं ये फूड

डॉ. राजेश k अग्रवाल जी बताते हैं कि खाने में पोटैशियम की सही मात्रा हो तो इससे कई गंभीर बीमारियों से बचाव हो सकता है। एक सामान्य व्यक्ति के लिए प्रतिदिन 3200 से 4700 मिलीग्राम पोटैशियम जरूरी होता है।




Comments

Popular posts from this blog

आयरन, कैल्शियम और B12- अब एक ही सिरप में ||Iron, calcium and B12 - now in one syrup

आयरन, कैल्शियम और B12- अब एक ही सिरप में Neelkanth ICALB12 आज की तेज़ ज़िन्दगी में थकान, चक्कर आना, कमजोरी या हड्डियों का कमजोर होना आम समस्याएँ बन गई हैं। इसका कारण अक्सर शरीर में आयरन, कैल्शियम और विटामिन B12 जैसे आवश्यक पोषक तत्वों की कमी होती है। अगर आप बिना किसी केमिकल के प्राकृतिक और आयुर्वेदिक तरीका अपनाना चाहते हैं, तो Neelkanth ICal B12 सिरप आपके लिए  है  Neelkanth I Cal B12 सिरप एक 100% आयुर्वेदिक सप्लीमेंट है, जिसे शरीर को आवश्यक पोषक तत्व जैसे कि आयरन, कैल्शियम और विटामिन B12 प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। इसे नीलकंठ फार्मेसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित किया गया है। यह सिरप मेटाबॉलिज्म को तेज़ करने , ऊर्जा स्तर बढ़ाने , और चक्कर आना , कमजोरी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। Neelkanth ICal B12 सिरप क्या है? Neelkanth ICal B12 एक पूर्णतः आयुर्वेदिक सिरप है जिसे Neelkanth Pharmacy India Pvt. Ltd. द्वारा निर्मित किया गया है। यह सिरप शरीर को ज़रूरी पोषक तत्व प्रदान कर ऊर्जा बढ़ाने, मेटाबॉलिज़्म सुधारने और हड्डियों को मजबूत करने में ...

पलंगतोड़ || palangtod |Neelkanth Palngtod capsules

  पलंगतोड़ पलंगतोड़ एक आयुर्वेदिक दवा है     पलंगतोड़   दवा को नीलकंठ फार्मेसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाती है पूरी तरह आयुर्वेदिक दवा है नीलकंठ पलंगतोड़ पुरुषों के गुप्त रोगों की जबरदस्त आयुर्वेदिक दवा है नीलकंठ पलंगतोड़ आयुर्वेदिक कैप्सूल के इस्तेमाल से पुरुषों का यौन टाइम बढ़ जाता है नीलकंठ पलंगतोड़ के सेवन से पुरुषों का वीर्य गाढ़ा होता है वीर्य स्तंभन होता है धात की बीमारी दूर होती है लिंग में उत्तेजना बढ़ती है तनाव उत्पन्न होता है। नीलकंठ पलंगतोड़ आयुर्वेदिक कैप्सूल के सेवन से वीर्य गाढ़ा होता है जिस वजह से स्पर्म की उत्पत्ति होती है नीलकंठ पलंगतोड़ आयुर्वेदिक कैप्सूल का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है क्योंकि इसमें 1. Salam Panja Musli , 2.  Safed Musli 3. Shatavar 4. Shilajit  5. Ashwagandha 6. Gokshura 7. Vidarikanda 8. Kaunch Beej 9. Triphala 10.Bhainsatad Jad 11.Kidajari   और भी कई प्रकार की जड़ी बूटियां मिश्रित है बगैर किसी Side Effects के नीलकंठ पलंगतोड़ आयुर्वेदिक दवा बहुत ही अच्छा (response ) रिस्पां...
   All Information About NEELKANTH   EYE -12    Available In Both (powder & capsules) Eye12 Works On 12 Problems Of Eyes Iritis , Cataract , Amblyopia , Glaucoma , Amblyopic , Eye Allergy , Blepharitis , Retinal Tear , Optic Atrophy , Conjunctivitis , Eye Stye Facts ,Red eyes & dry eyes. 1 IRITIS  :- Iritis is swelling and irritation (inflammation) in the colored ring around your eye's pupil (iris). Another name for iritis is anterior uveitis. Iritis that develops suddenly, over hours or days, is known as acute iritis. Symptoms that develop gradually or last longer than three months indicate chronic iritis. 2 CATARACT:- Cataracts are when the lens, a small transparent disc inside your eye, develops cloudy patches. Over time these patches usually become bigger causing blurry, misty vision and eventually blindness. 3 AMBLYOPIA :- Amblyopia also called lazy eye is a type of poor vision that usually happens in just 1 eye but less commonly...